खाटू में खो गयी रे मेरी पायलिया हे श्याम khatu me kho gai re meri payaliya he shyam


खाटू में खो गयी रे मेरी पायलिया हे श्याम
तू ढूंढ के ला या दे घड़वा या देदे मोहे दाम

सुनले सांवरिया पायल मैंने सोने की घडवाई थी
अनमोल जड़े हीरे मोती मैं पहन के खाटू आयी थी
बड़ा श्याम भरोसा तुमपर था और हो गया ऐसा काम

श्याम धणी मेरी जान से प्यारी पायलिया है खोयी रे
अगर मिली ना सेठ सांवरिया समझले खटपट होई रे
तेरे दर पर अनशन कर बैठूँ मैं लेकर तेरा नाम

तेरा मेरा खाटू के राजा देख पुराना नाता है
खोल खजाना भर झोली क्युँ आगे बात बढ़ाता है
हसकर करले कुबूल तू सागर की दुआ सलाम

download bhajan lyrics (1065 downloads)