हम राम जी के

हम राम जी के, राम जी हमारे हैं।
हम राम जी के, राम जी हमारे हैं।

मेरे नयनो के तारे है।
सारे जग के रखवाले है।
हम रामजी के...॥

एक भरोसो एक बल, एक आस विश्वास।
एक राम घनश्याम हित, जातक तुलसी दास।
हम रामजी के...॥

जो लाखो पापियों को तारे है।
जो अधमन को उद्धारे है।-2
हम उनकी शरण पधारे है।
हम रामजी के...॥

शरणागत आर्त निवारे है।
हम इनके सदा सहारे है।
हम रामजी के...॥

गणिका और गिद्ध उद्धारे है।
हम खड़े उन्हीके के द्वारे है।
हम रामजी के...॥

हम राम जी के, राम जी हमारे हैं।
हम राम जी के, राम जी हमारे हैं।

श्रेणी
download bhajan lyrics (1219 downloads)