ऐसी किरपा करो राम मेरे

ऐसी किरपा करो राम मेरे, हर जनम में रहू साथ तेरे॥

चाहे  कोई जनम मुझे  देना ,
मौका  सेवा का मुजको ही देना,
रहू चरण कमल मै तेरे
ऐसी किरपा करो राम मेरे,
हर जनम में रहू साथ तेरे

मैंने अपने परायो को छोड़ा,
और नाता तेरे संग जोड़ा,
मेरी विनती सुनो नाथ मेरे
हर जनम में रहू साथ तेरे
ऐसी किरपा करो राम मेरे,
हर जनम में रहू साथ तेरे

मेरी नैया भंवर में फंसी है
जिसका कोई भी ख्व्वैया नहीं है
मेरे बनो माझी राम मेरे  
हर जनम में रहू साथ तेरे
ऐसी किरपा करो राम मेरे, हर जनम में रहू साथ तेरे

श्रेणी
download bhajan lyrics (2080 downloads)