भैया मेरे भैया

भैया मेरे भैया,
राखी के दिन चले आना,
भाई बहन का नाता अमर है,
तू संग है तो काहे का डर है,
अपनी बहन को ना तू भूल जाना,
राखी के दिन चले आना।
भैया मेरे भैया......


तेरी कलाई पे जो,
मैंने बांधा है धागा,
भाई से बहना को है,
लेना रक्षा का वादा,
बहना पे कोई आँच जो आए,
भाई बहन पे जान लुटाए,
वादा किया है तो वादा निभाना,
राखी के दिन चले आना,
भैया मेरे भैया,
राखी के दिन चले आना।


पूरे बरस में भैया,
एक दिन बहना को देना,
अपनी बलाएं देके,
मुझसे दुआएं लेना,
तुम पे न्यछावर जीवन ये सारा,
देखूँगी इस दिन रस्ता तुम्हारा,
तुमको कसम है ना मुझको रुलाना,
राखी के दिन चले आना,
भैया मेरे भैया,
राखी के दिन चले आना।

श्रेणी
download bhajan lyrics (1137 downloads)