भगवा रंग में रंग लिया

भगवा रंग में रंग लिया चोला हम श्री राम पुजारी है,
हम भगवा धारी है सुनोजी हम भगवा धारी है…………

श्री राम के हम मस्ताने है और भक्ति के दीवाने है,
श्री राम की धुन में झूमे सारे नर और नारी है,
हम भगवा धारी है सुनोजी हम भगवा धारी है……….

जय जय श्री राम पुकारेंगे हम राम रतन गन जाएंगे,
तन मन हमारे राम रमाये रघुवर लीला न्यारी है,
हम भगवा धारी है सुनोजी हम भगवा धारी है…………

श्री राम भजो श्री राम भजो सब मोह माया को आज तजो,
पग में जिनकी रही सियासत जग के पालन हारी है,
हम भगवा धारी है सुनोजी हम भगवा धारी है………..

भगवा रंग में रंग लिया चोला हम श्री राम पुजारी है,
हम भगवा धारी है सुनोजी हम भगवा धारी है………..

श्रेणी
download bhajan lyrics (1073 downloads)