कान्हा रे भूल ना जाना मेरा प्यार

कान्हा रे भूल ना जाना मेरा प्यार,
मेरी वफा का ए मेरे हमदम, कर लेना एतबार,
कान्हा रे भूल ना जाना मेरा प्यार॥

दूर कभी कर दे जो मजबूरी,
वह दूरी तो होगी नजर की दूरी,
तेरी दुआएं गर साथ रही,
आएगी फिर से बाहर,
कान्हा रे भूल न जाना मेरा प्यार॥

काश कभी ये रैना ना बीते,
प्रीत का ये पैगाम कभी ना टूटे,
डर है कहीं आने वाली सुबह,
ले लेना दिल का करार,
कान्हा रे भूल ना जाना मेरा प्यार॥

श्रेणी
download bhajan lyrics (1143 downloads)