बालाजी मेरे घर आनाbala ji mere ghar aana


मेरा बिल्कुल बगल में मकान, बालाजी मेरे घर आना,
रामभगत हनुमान, बालाजी मेरे घर आना॥

बाबा तेरे पैर हमारे घर पे पड़ जाये,
तेरा मेरा मेरा तेरा प्रेम बढ़ जाए,
एक बार बनके मेहमान, बालाजी मेरे घर आना,
मेरा बिल्कुल बगल में मकान, बालाजी मेरे घर आना॥

आज सारी रात बाबा बजेगी शहनाई,
ज्योत जलेगी और बटेंगी मिठाई,
रखना गरीबों का भी मान, बालाजी मेरे घर आना,
मेरा बिल्कुल बगल में मकान, बालाजी मेरे घर आना॥

आज सारी रात बाबा भजन सुनाएंगे,
नाचेंगे झूम झूम सबको नचाएंगे,
कर दो हमारा कल्याण, बालाजी मेरे घर आना,
मेरा बिल्कुल बगल में मकान, बालाजी मेरे घर आना॥

भक्तों की अर्जी पे बाबा मोहर लगा दो,
संकट मिटा दो बाबा दर्श दिखा दो,
सुनके हमारी फरियाद, बालाजी मेरे घर आना,
मेरा बिल्कुल बगल में मकान, बालाजी मेरे घर आना,
रामभगत हनुमान, बालाजी मेरे घर आना॥

download bhajan lyrics (1129 downloads)