एकादशी व्रत सबसे महान है

एकादशी मैया सबसे बड़ी है,
एकादशी व्रत सबसे महान है॥

सब देवों में भोले जी बड़े हैं,
इनकी तो पूजा श्री राम ने करी है,
एकादशी मैया सबसे बड़ी है,
एकादशी व्रत सबसे महान है॥

सब वृक्षों में पीपल बड़े हैं,
इनकी तो पूजा ब्रह्मा जी ने करी है,
एकादशी मैया सबसे बड़ी है,
एकादशी व्रत सबसे महान है॥

सब देविन में गोरा जी बड़ी है,
इनकी तो पूजा सीता जी ने करी है,
एकादशी मैया सबसे बड़ी है,
एकादशी व्रत सबसे महान है॥

सब पौधों में तुलसा जी बड़ी है,
इनकी तो पूजा रुक्मण ने करी है,
एकादशी मैया सबसे बड़ी है,
एकादशी व्रत सबसे महान है॥

सब सखियन में राधा जी बड़ी है,
इनकी तो पूजा सारे जग ने करी है,
एकादशी मैया सबसे बड़ी है,
एकादशी व्रत सबसे महान है॥

श्रेणी
download bhajan lyrics (1173 downloads)