एक हमारे बांके बिहारी

हमारे दो ही रिश्तेदार,
एक हमारे बांके बिहारी दूजे राधा रानी सरकार,
हमारे दो ही रिश्तेदार.....

सेठ हमारे बांके बिहारी,
सेठानी वृषभानु दुलारी,
जो कोई राधे-राधे गाये हो जाए भव से पार,
हमारे दो ही रिश्तेदार....

ममता मई है राधा रानी,
बात श्याम ने उनकी मानी,
राधा नाम की जड़ी बूटी से होता है यहां उपचार,
हमारे दो ही रिश्तेदार....

ना कोई चिंता ना कोई टेंशन,
राधा नाम है दिल में मेंशन,
भरी सभा में कह सकती हूं,
आई लव यू सरकार हमारे दो ही रिश्तेदार,
हमारे दो ही रिश्तेदार.....

चाहो जो आनंद में रहना,
मानो किशोरी जी का कहना,
हर् पल है आनंद बरसता बरसाने दरबार,
हमारे दो ही रिश्तेदार....

श्रेणी
download bhajan lyrics (1016 downloads)