भक्तों के घर भी सावंरे आते रहा करो

भक्तों के घर भी सांवरे आते रहा करो,
दर्शन को नैना बाँवरे दर्शन दिया करो...

सूरत सलोनी आपकी आँखों में बस गई,
ऐसी झलक मिली हमें दीवाना कर गई,
बढ़ती रहे दीवानगी, ऐसी कृपा करो,
भक्तों के घर भी सांवरे…

कुछ नाकहेगे आपको, आकर तो देखिये,
पलकें बिछाई राह में, मोहन तेरे लिये,
खाली पड़ा है दिल मेरा, इसमें रहा करो,
भक्तों के घर भी सांवरे…

माना तेरे चाहने वाले अनेक हैं,
उन पागलों की भीड़ में, बिन्नू  भी तो एक है,
अपने ही नाम की हमें मस्ती दिया करो,
भक्तों के घर भी सांवरे…

श्रेणी
download bhajan lyrics (941 downloads)