ब्रज मंडल धाम घुमा दे रसियाbraj mandal dhaam ghuma de rasiya


ब्रज मंडल धाम घुमा दे रसिया ब्रजमंडल,
वही ब्रजमंडल जहां यमुना बहत है,
निर्मल नीर पियत गैया ब्रजमंडल,
ब्रज मंडल धाम घुमा दे....

वही ब्रजमंडल जहां गैया बहुत है,
पीवें दूध दही छचीया ब्रजमंडल,
ब्रज मंडल धाम घुमा दे....

वही ब्रजमंडल जहां मोर बहुत है,
पंख सजत सिर पे कन्हैया ब्रजमंडल,
ब्रज मंडल धाम घुमा दे....

वही ब्रजमंडल जहां गोपी बहुत हैं,
करत रहत कान्हा की बतियां ब्रजमंडल,
ब्रज मंडल धाम घुमा दे....

वही ब्रजमंडल जहां राधा बसत हैं,
जिनसे श्याम करत बतिया ब्रजमंडल,
ब्रज मंडल धाम घुमा दे....

वही ब्रजमंडल जहां कान्हा बसत हैं,
मुरली की धुन पर नाचे सखियां ब्रजमंडल,
ब्रज मंडल धाम घुमा दे....

श्रेणी
download bhajan lyrics (1246 downloads)