कैसी है रावण लंकाkaisi hai ravan lanka


अरे मुझे इतना बता दे हनुमान कैसी है रावण लंका,
कैसी है रावण लंका कैसी है रावण लंका,
अरे मुझे इतना बता दे हनुमान कैसी है रावण लंका......

काहे की रावण लंका काहे के लगे हैं खंबा,
अरे काहे के जड़ी किबाड़ कैसी है रावण लंका,
अरे मुझे इतना बता दे हनुमान कैसी है रावण लंका......

सोने की रावण लंका चांदी के लगे हैं खंबा,
अरे तांबे की जड़ी है किबाड़ ऐसी है रावण लंका,
अरे मुझे इतना बता दे हनुमान कैसी है रावण लंका......

कहां रहती सीता माता कहां रह रहे रावण विधाता,
अरे कहां रहती मंदोदरी नार कैसी है रावण लंका,
अरे मुझे इतना बता दे हनुमान कैसी है रावण लंका......

बागो में सीता माता गद्दी पर रावण विधाता,
अरे महलन में मंदोदरी नार ऐसी है रावण लंका,
अरे मुझे इतना बता दे हनुमान कैसी है रावण लंका......

क्या कर रही सीता माता क्या कर रहे रावण विधाता,
अरे क्या कर रही मंदोदरी नार कैसी है रावण लगता,
अरे मुझे इतना बता दे हनुमान कैसी है रावण लंका......

वो रो रही सीता माता वो उस हंस रहे रावण विधाता,
अरे समझाए रही मंदोदरी नार ऐसी है रावण लंका,
अरे मुझे इतना बता दे हनुमान कैसी है रावण लंका......

download bhajan lyrics (965 downloads)