जन्मे अवध में राम मनाओ खुशियां

जन्मे अवध में राम मनाओ खुशियां,
मानाओ खुशियां रे मनाओ खुशियां,
गाओ मिलकर मंगलाचार मनाओ खुशियां...

इनके चरुवे चराएंगी वहीं सखियां,
जिनके लंबे लंबे बाल कटीली अखियां,
जन्मे अवध में राम मनाओ खुशियां.....

इनको पलना झूलाएंगी वही सखियां,
जिनके गोरे गोरे हाथों में चुड़ियों,
जन्मे अवध में राम मनाओ खुशियां......

इनको लोरी सुनाएंगी वही सखियां,
जिनके मीठे मीठे बोल सुरीली बतियां,
जन्मे अवध में राम मनाओ खुशियां....

इनको लड्डू खिलाएंगी वही सखियां,
जिनकी कौशल्या सी माता अवध गलियां,
जन्मे अवध में राम मनाओ खुशियां....

श्रेणी
download bhajan lyrics (880 downloads)