राम से बड़ा राम का नामram se bada ram ka naam


राम से बड़ा राम का नाम जो सुमिरे भव पार हो जाए,
बनेंगे बिगड़े सारे काम रे प्राणी उद्धार हो जाए,
राम से बड़ा राम का नाम.....

उल्टा नाम जपत जग जाना बाल्मीकि भए ब्रह्म समाना,
कि धुल गए उनके पाप तमाम परम पद अंत में पाए,
राम से बड़ा राम का नाम.....

सुमेर पवनसुत पावन नामा अपने बस करि राखी रामा,
उनके दिल में बसे श्री राम सीना फार दिखलाए,
राम से बड़ा राम का नाम.....

कौशल्या माँ ध्यान लगाई पवन रूप में राम को पाई,
अवध में जन्म लिए श्री राम वह पावन धाम कहलाए,
राम से बड़ा राम का नाम.....

पाप और पापी से हारे धरती से जब संत पुकारे,
राम किए असुरों का संहार धर्म ध्वज आकर लहराए,
राम से बड़ा राम का नाम.....

जन्म लेत तुलसी बोले राम  राम बोला पड़ा उनका नाम,
अंत में दर्शन दिए श्री राम रामायण उन पर लिखवाई,
राम से बड़ा राम का नाम......

राम नाम पत्थर तेराए सागर पर सेतु बंदबाय,
शिला पर लिख दिया श्रीराम  वो पत्थर डूब ना पाए,
राम से बड़ा राम का नाम....

सबरी बैठी आस लगाए कुटिया में प्रभु राम जी आए,
भगत के बस में हुए भगवान वह झूठे बेर भी खाए,
राम से बड़ा राम का नाम.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (1323 downloads)