राम जी हमारे बापू सिया जी मेरी मैया है

राम जी हमारे बापू सिया जी मेरी मैया है,

नृप दसरथ है दादा जी हमारे
दादी कौशलया महारानी
सिया जी मेरी मैया है,

राजा जनक जी है नाना हमारे नानी सुनैना महारानी है,
सिया जी मेरी मैया है,

लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न चाचा हनुमत लब कुश भैया,
सिया जी मेरी मैया है,

लक्ष्मी निधि है मामा हमारे मामी है सिद्धि महारानी,
सिया जी मेरी मैया है,

सिया शरण है दास तुम्हार्रे रघुबाज के छेया,
सिया जी मेरी मैया है,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1498 downloads)