आओ मिलके विचार करे

आओ मिलके विचार करे,
पहले हम आप सुधरे,
फिर औरो का सुधार करे.....

ऐसा जीवन हमारा हो,
चांद सितारों से बढ़कर उजियारा हो,
आओ मिलके विचार करे,
पहले हम आप सुधरे,
फिर औरो का सुधार करे....

बचे पाप की कमाई से,
सदा शुभ कर्म करे ,
रहे दूर बुराई से,
आओ मिलके विचार करे,
पहले हम आप सुधरे,
फिर औरो का सुधार करे....

सब यहाँ रह जाएगा,
दियां होगा जो हाथ से,
वही साथ में जाएगा,
आओ मिलके विचार करे,
पहले हम आप सुधरे,
फिर औरो का सुधार करे.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (969 downloads)