शिव शक्ति है मेरे पास

शिव शक्ति है मेरे पास अकेली मोहे मत जानो....

कह रही मैया सुन मेरी गोरा बड़ी शर्म की बात,
बुड्डे के संग पड़े भमरिया कैसे कटेगी दिन रात,
अकेली मोहे मत जानो....

बूढ़ा बूढ़ा मत कहे मैया मोटे सही ना जाए,
या बूढ़े के कारण मैंने करी है तपस्या दिन रात,
अकेली मोहे मत जानो....

कह रही गोरा‌ सुन मेरी मैया बड़े गजब की बात,
पानी तो पैदा ना होवे काहे में ही नहावेगी बरात,
अकेली मोहे मत जानो....

ऋषि मुनि और पंडित ज्ञानी आमै उनके पास,
भोलेनाथ अलग भंडारी दुनिया फिरावे उनपै हाथ,
अकेली मोहे मत जानो....

श्रेणी
download bhajan lyrics (914 downloads)