शिव कैलाशी करुणा निधानshiv kailashi karuna nidhan


जय जय शिव शंकर भगवान्,
मुक्ति के दाता करुना निधान,
जय जय शिव शंकर भगवान्,
मुक्ति के दाता करुना निधान,
तुमको पूजे सारा जहांन,
महिमा तुम्हारी सबसे महान,
जय जय शिव शंकर भगवान,
मुक्ति के दाता करुना निधान….

शिव परम योगेश्वरम,
जय जय तेरी महेश्वरम,
शिव स्वरुप सुन्दरम,
जय जय तेरी रामेश्वरम,
जय जय शिव भुतेश्वरम ,
भोले नाथ मंगलम,
हे नाथ मेरा करो कल्याण,
मुक्ति के दाता करुना निधान,
जय जय शिव शंकर भगवान्,
मुक्ति के दाता करुना निधान……

नन्दीश्वर महादेव की ,
महिमा बड़ी अपार है ,
ब्रह्म ह्त्या पापों का ,
मुक्ति का आधार है,
काशी विश्वनाथ जी ,
मोक्ष का यही द्वार है,
कर लो यहाँ पर जी गंगा स्नान ,
मुक्ति के दाता करुना निधान,
जय जय शिव शंकर भगवान्,
मुक्ति के दाता करुना निधान….

श्रेणी
download bhajan lyrics (801 downloads)