पहनो पहनो जी भोले नाम के गहने

पहनो पहनो जी भोले नाम के गहने,
भोले पहनो पहनो जी भोले नाम के गहने.....

भोले नाम की बिंदिया लगा लो,
माथे को भी खूब सजा लो,
अमर सुहाग बनाना पहनो पहनो जी भोले नाम के गहने.....

भोले नाम के झुमके पहन लो,
कानों को भी खूब सजा लो,
सत्संग सुनते रहना पहनो पहनो जी भोले नाम के गहने......

भोले नाम की चूड़ियाँ पहन लो,
हाथों को भी खूब सजा लो,
ताली बजाते रहना पहनो पहनो जी भोले नाम के गहने.....

भोले नाम की पायल पहन लो,
पैरो को भी खूब सजा लो,
सत्संग आते रहना पहनो पहनो जी भोले नाम के गहने.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (692 downloads)