किरपा गणपति महाराजा करो

जय गणेश, जय जय गणेश, जय जय गणेश देवा....

किरपा- हो गणपति महाराजा करो,
किरपा- हो मोरे राजा महाराजा करो,
किरपा- हो गजमुख जी विशाला करो,
किरपा- हो माता गौरी के लाला करो,
किरपा...
हे गजमुख करें तुम्हरा वंदन, शंकर सुमन भवानी के नंदन।

किरपा- हो गणपति महाराजा करो
किरपा- हो मोरे राजा महाराजा करो
किरपा- हो गजमुख जी विशाला करो
किरपा- हो माता गौरी के लाला करो
किरपा...

सब विघ्नो को हरने वाले, सबका मंगल करने वाले,
सब विघ्नो को हरने वाले, सबका मंगल करने वाले,
सबकी झोली भरने वाले, आन करो अब किरपा,
किरपा हो गणपति महाराज करो,
किरपा हो मोरे राजा करो किरपा....

फूल हार गल मोतियन माला, केसर तिलक विराजत भाला,
फूल हार गल मोतियन माला, केसर तिलक विराजत भाला,
मुख मण्डल पर तेज निराला, आन करो अब किरपा,
किरपा हो गणपति महाराज करो,
किरपा हो मोरे राजा करो किरपा ....

पहली पूजा का वर तुम पाए, शिव के लाडले गौरा के जाए,
पहली पूजा का वर तुम पाए, शिव के लाडले गौरा के जाए,
शुक्ला तुमसे आस लगाए, आन करो अब किरपा,
किरपा हो गणपति महाराज करो,
किरपा हो मोरे राजा करो किरपा.....
श्रेणी
download bhajan lyrics (302 downloads)