आके भक्तों का मान बढ़ाओaake bhakto ka maan badao


( सदा भवानी दायिनी, सन्मुख रहे गणेश,
पांच देव रक्षा करें, ब्रम्हा बिष्णु महेश। )

आओ आओ गजानन आओ,
आके भक्तों का मान बढ़ाओ।

भोले शंकर के पुत्र गजानन,
गौरा मैया के पुत्र गजानन,
आके भक्तों के मन को भाओ,
आओ आओ गजानन आओ......

रिद्धि सिद्धि को संग में लाना,
गौरा मैया को भूल ना जाना,
आने में देर ना लगाओ,
आओ आओ गजानन आओ.....

हम सबके प्यारे गजानन,
सब देवों से न्यारे गजानन,
आके कीर्तन में रस बरसाओ,
आओ आओ गजानन आओ.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (983 downloads)