मेरी मैया बनी सरताज जीmeri mayia bani sartaj ji


मेरी मैया बनी सरताज जी,
ज्योत जला के, पूजा करके,
माँ को मनाए आज जी,
माँ को मनाए आज जी,
मेरी मैया बनी सरताज जी,
मेरी मैया बनी सरताज जी.....

हे अम्बे जगदम्बे मैया,
तेरी शान निराली,
द्वार तुम्हारे जो भी आये,
भरदी झोली खाली,
श्रद्धा सुमन के,
फूल चढ़ाए,
मेरी मैया बनी सरताज जी,
मेरी मैया बनी सरताज जी.....

कण कण में वास है तुम्हारा,
तुम जग की महारानी,
जग को पार लगाने वाली,
मात तुम्ही कल्याणी,
हर चिंता हर लेती मैया,
पूर्ण करती काज जी,
मेरी मैया बनी सरताज जी,
मेरी मैया बनी सरताज जी.....

कुमकुम बिंदिया,
कान में कुण्डल,
चुनरी माँ को साजे,
हाथों में चूड़ी बाजे खन खन,
पायल छम छम बाजे,
भक्तों के मन मंदिर मैया,
करती सदा ही राज जी,
मेरी मैया बनी सरताज जी,
मेरी मैया बनी सरताज जी.....

download bhajan lyrics (889 downloads)