मैंने ढूंढ लिया संसार श्याम जैसा कोई नहींmaine dhoond liya sansar shyam jaisa koi nahi


मैंने ढूंढ लिया संसार श्याम जैसा कोई नहीं,
मुझे रख चरणां दे पास श्याम जैसा कोई नहीं.....

सुख भी आए श्याम दुख भी आए,
पानी के जैसे बहते जाए,
मैं करूं तुझ पे ऐतबार श्याम जैसा कोई नहीं,
मैंने ढूंढ लिया संसार......

इधर अंधेरा श्याम उधर अंधेरा,
मोह माया ने मुझको घेरा,
मुझे करो भव सागर पार श्याम जैसा कोई नहीं,
मैंने ढूंढ लिया संसार........

बीच भंवर में आकर खड़ी हूं,
तेरी शरण में आन पड़ी हूं,
अब पकड़ लो मेरा हाथ श्याम जैसा कोई नहीं,
मैंने ढूंढ लिया संसार........

श्रेणी
download bhajan lyrics (983 downloads)