जय राम कर लिया हैjai ram kar liya hai


हम तो अपनी मस्ती में झूमते चले है,
जय राम कर लिया है रस्ते में जो मिले हैं....

चाहे हो कोई मौका खाएंगे नहीं धोखा,
श्री राम से मिला है वरदान ये अनोखा,
पत्थर हैं राम नाम के हम तैरते चले हैं,
जय राम कर लिया है रस्ते में जो मिले हैं.....

ऐलान कर दिया है दुनिया से हम निराले,
है शक किसी के दिल में तो आके आज़मा ले,
टकराने वाले हमसे मिटटी में सब ढले हैं,
जय राम कर लिया है रस्ते में जो मिले हैं......

हम राम के पुजारी बस राम को ही जाने,
भारत के बच्चे बच्चे श्री राम के दीवाने,
भूले ना कोई मोनी भारत में हम पले हैं,
जय राम कर लिया है रस्ते में जो मिले हैं.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (866 downloads)