हनुमान तुम्हारे सीने मेंhanuman tumhare seene me


हनुमान तुम्हारे सीने में,
दुनिया का मालिक रहता है.....

जो कोई नहीं कर पाया है,
वो तुमने करके दिखाया है,
जिसे ढूंढते तीनों लोको में,
वो तेरे दिल में बैठा है,
हनूमान तुम्हारे सीने में,
दुनिया का मालिक रहता है......

तेरी भक्ति क्या रंग लाई है,
रीझे तुझ पर रघुराई है,
प्रभु राम नाम का अमृत जो,
तेरी नस नस में बहता है,
हनूमान तुम्हारे सीने में,
दुनिया का मालिक रहता है…...

जहाँ राम प्रभु का कीर्तन हो,
वहां हनुमत तेरा दर्शन हो,
जिस घर में मूरत राम की हो,
वहां तेरा पहरा रहता है,
हनूमान तुम्हारे सीने में,
दुनिया का मालिक रहता है…....

जो कुछ हम तुमसे कहते है,
‘सोनू’ वो राम भी सुनते है,
ये जोड़ी भक्त भगवान की है,
सारे जग में डंका बजता है,
हनूमान तुम्हारे सीने में,
दुनिया का मालिक रहता है…....

download bhajan lyrics (1357 downloads)