बिगड़ गयो सांवरिया

मोहे पूजा करत हुई देर बिगड़ गयो सांवरिया....

चंदन लगाऊं या चावल लगाऊ,
केसर चढ़ाऊं सवाशेर बिगड़ गयो सांवरिया....

माखन खिलाऊ या मिश्री खिलाऊ,
लड्डू चढ़ाऊं सवाशेर बिगड़ गयो सांवरिया....

ब्रह्मा मनाऊ या विष्णु मनाऊ,
भोला मनाऊ या गणेश बिगड़ गयो सांवरिया....

सुबह ना आए दोपहर ना आए,
और आए ना सांझ सवेर बिगड़ गयो सांवरिया....

श्रेणी
download bhajan lyrics (834 downloads)