मैया मैया बोल नैया पार हो जाएगीmayia mayia bol nayia paar ho jayegi


मैया मैया बोल नैया पार हो जाएगी,
मैया मैया बोल नैया पार हो जाएगी,
पार हो जाएगी, किनारे लग जाएगी,
मैया मैया बोल नैया पार हो जायेगी………

जिसको कहता तू मेरा मेरा
साथ नहीं देगा वो जग में तेरा,
स्वार्थी है दुनिया किनारे लग जाएगी,
मैया मैया बोल नैया पार हो जायेगी………

दुनिया के आगे कुछ नहीं कहना,
तेरे रोने से वहां कुछ नहीं होना,
रो रो के कहोगे तो हँस के उड़ाएगी,
मैया मैया बोल नैया पार हो जायेगी………

अपनी लगन मईया रानी से लगा ले,
अम्बे रानी को तू अपना बना ले,
तेरी ये लगन ऐसा रंग ले आएगी,
मैया मैया बोल नैया पार हो जायेगी………

मैया मैया बोल नैया पार हो जाएगी,
मैया मैया बोल नैया पार हो जाएगी,
पार हो जाएगी, किनारे लग जाएगी,
मैया मैया बोल नैया पार हो जायेगी………

download bhajan lyrics (888 downloads)