मईया शक्ति हमको देनाmayia shakti humko dena


मईया शक्ति हमको देना,
अपनी करुणा कर देना......

तुम हो जननी, मात भवानी,
तेरी किरपा सबको है पानी,
सफल जीवन हो कर देना,
अपनी करुणा कर देना,
मईया शक्ति हमको देना,
अपनी करुणा कर देना......

सिंह पर वाहन तुम करती हो,
दामन सबका तुम भरती हो,
सबके दुखड़े हो हर लेना,
अपनी करुणा कर देना,
मईया शक्ति हमको देना,
अपनी करुणा कर देना......

तेरी भक्ति मे रम जाऊ,
हर जनम में तेरी किरपा मैं पाऊ,
रहु चरणों में ये वर देना,
अपनी करुणा कर देना,
मईया शक्ति हमको देना,
अपनी करुणा कर देना......

download bhajan lyrics (1020 downloads)