कन्हैया आये मेरे द्वार रे

कन्हैया आए मेरे द्वार रे,
मैं तो लाज़ के मारे, डूबी डूबी जाउँ,
कन्हैया आए मेरे द्वार रे.....

कहती है मीरा बली बली जाऊँ,
पइयाँ पडू या नैना बिछाऊँ,
कैसे करूँ इजहार,
आये मेरे द्वार रे,
कन्हैया आए मेरे द्वार रे....

उनका हुआ है मुझको दर्शन,
मुझको किया है आज सुहागन,
पूरा हुआ सिंगार,
आये मेरे द्वार रे,
कन्हैया आए मेरे द्वार रे..

श्रेणी
download bhajan lyrics (806 downloads)