कृपा बरसा दईयो मोरी नर्मदा माई

कृपा बरसा दईयो मोरी नरबदा माई
कृपा बरसा दईयो मोरी नरबदा माई।

तेज लहर और गहरो पानी,
पाप मिटावे मात भवानी,
तेज लहर और गहरो पानी,
पाप मिटावे मात भवानी,
मां रेवा मां रेवा मां रेवा भी कहलाई,
तोरी जय हो नरबदा माई,
कृपा बरसा दईयो मोरी नरबदा माई।

निर्मल कहीं कहीं रूप भयंकर,
तुझमें समाए हर कंकर है शंकर,
निर्मल कहीं कहीं रूप भयंकर,
तुझमें समाए हर कंकर है शंकर,
शिव भोले की, शिव भोले की, शिव भोले की बेटी कहाई,
तोरी जय हो नरबदा माई,
कृपा बरसा दईयो मोरी नरबदा माई।

जब डगमगाए मां हमारी नैय्या,
बनके सहारा आ जइयो मैय्या,
जब डगमगाए मां हमारी नैय्या,
बनके सहारा आ जइयो मैय्या,
तूने सबपे, तूने सबपे, तूने सबपे, कृपा बरसाई,
तोरी जय हो नरबदा माई,
कृपा बरसा दईयो मोरी नरबदा माई।

कृपा बरसा दईयो मोरी नरबदा माई
कृपा बरसा दईयो मोरी नरबदा माई।
श्रेणी
download bhajan lyrics (52 downloads)