चलो अयोध्या धाम चलेंchalo ayodheya dham chale


चलो अयोध्या धाम चलें

धुन- साजन मेरा उस पर है
चलो, अयोध्या, धाम चलें,
गाते, जय जय, श्री राम चलें ll

सदियों के बाद, यह दिन आया है,
'सारा का सारा, जग हर्षाया है' ll
इतिहासिक, क्षण का, भाग बने,
गाते, जय जय, श्री राम चलें ,
चलो, अयोध्या, धाम चलें........

भक्तों ने जान, गवाँई है,  
'अनमोल घड़ी अब, आई है' ll
उन सबको, करते प्रणाम चलें,
गाते, जय जय, श्री राम चलें ,
चलो, अयोध्या, धाम चलें.........

राम लल्ला की, प्राण प्रतिष्ठा है,
'दुनियाँ की, उनमें निष्ठा है' ll
इस निष्ठा का, सम्मान करें,
गाते, जय जय, श्री राम चलें ,
चलो, अयोध्या, धाम चलें ,

२२ जनवरी, आई है,
'भक्तों में, खुशियाँ छाई है' ll
छोह ले के, सारे काम चलें
गाते, जय जय, श्री राम चलें ,
चलो, अयोध्या, धाम चलें.........।

अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल


श्रेणी
download bhajan lyrics (708 downloads)