कह देना डमरू वाले से, तेरे द्वार पुजारी आया है

कह देना डमरू वाले से तेरे द्वार पुजारी आया है,
तेरे द्वार पुजारी आया है तेरे द्वार पुजारी आया है,

ना थाली है ना लोटा है,
ना थाली है ना कलशा,
खाली हाथों पुजारी आया है,
तेरे द्वार पुजारी आया है,

कह देना डमरू वाले से तेरे द्वार पुजारी आया है,
कह देना डमरू वाले से तेरे द्वार पुजारी आया है।

ना रोली है ना मोली है,
बस मन की माला लाया है,
तेरे द्वार पुजारी आया है,

कह देना डमरू वाले से तेरे द्वार पुजारी आया है,
कह देना डमरू वाले से तेरे द्वार पुजारी आया है।

ना लड्डू है ना पेड़ा है,
बस भाव का जल ही लाया है,
तेरे द्वार पुजारी आया है,

कह देना डमरू वाले से तेरे द्वार पुजारी आया है,
कह देना डमरू वाले से तेरे द्वार पुजारी आया ।

श्रेणी
download bhajan lyrics (1020 downloads)