मेरा कस के पकड लो हाथ, छुडाऊं तो छुडाया नहीं जाये

जब तक है जीवन मेरा
प्रभु हम ना बदलें
और बदलने से पहले गुरूवर
मेरे प्राण निकले।

मेरा कस के पकड लो हाथ
छुडाऊं तो छुडाया नहीं जाये

छुडाऊं तो छुडाया नहीं जाये2
मेरा.....

समय न निकालुं गर जो तेरी बदंगी का
आखिरी दिन हो गुरूवर मेरी जिन्दगी का

मेरे दिल पर लिख तेरा नाम मिटाऊं तो मिटाया नहीं जाये 2
मेरा कस के पकड लो हाथ....

बंधन की डोर टूटे जिस दिन हमारी

हाथोंहाथ बंद कर देना  तू धड़कन हमारी मेरा दिल किसी और के साथ लगाऊँ तो लगाया नहीं जाये

तमन्ना रहे मिलने की मिलने के बाद भी
साथ रहना चाहता हूं मैं मरने के बाद भी
तेरा भूलूं अगर मैं नाम तो भुलाऊं तो भुलाया नहीं जाये।।
मेरा कस के पकड लो हाथ

download bhajan lyrics (884 downloads)