ओ मेरा श्याम आ जाता मेरे सामने

श्याम सवेरे देखू तुझको कितना सुंदर रूप है,
तेरा साथ है ठंडी शाया बाकि दुनिया धुप है,
जब जब इसे पुकारू मैं  तस्वीर को इसकी निहारु मैं,
ओ मेरा श्याम आ जाता मेरे सामने.....

खुश हो जाये अगर सांवरिया किस्मत को चमका देता,
हाथ पकड ले अगर किसी का जीवन स्वर्ग बना देता,
ये बाते सोच विचारू मैं तस्वीर को इसकी निहारु मैं,
ओ मेरा श्याम आ जाता मेरे सामने........

श्याम सवेरे देखू  तुझको कितना सुंदर रूप है,
तेरा साथ है ठंडी छाया बाकि दुनिया धुप है,
जब जब भी जग से हारू मैं तस्वीर को इसकी निहारु मैं,
ओ मेरा श्याम आ जाता मेरे सामने.........

गिरने से पहले ही आकर बाबा मुझे संभालेगा,
पूरा है विस्वाश राज को तूफानों से निकलेगा,
ये तन मन तुझपे वारु मैं तस्वीर की इसकी निहारु मैं,
ओ मेरा श्याम आ जाता मेरे सामने.....

download bhajan lyrics (12182 downloads)