बात सुनो एक पते की

बात सुनो एक पते की मृत्यु सत्य अटल है
सनातन धर्म की रक्षा हेतु करना हमें पहल है

भारत भूमि ही सिमटी है सिमट के हो गई छोटी
हमारे बंटने के कारण हमारी कटी है बोटी बोटी
इतिहास उठाकर पढ़ लो लिखा सब अटल है

आक्रांताओं ने समय-समय पर हमको ही लूटा है
बंटवारे के कारण साथियों घर हमारा ही छूटा है
कश्मीर से जान बचाकर भागे हिंदू बात अटल है

राष्ट्र होगा तो राज्य होगा फिर घर बच जाएगा
जैसे काटे नदियां किनारा वैसे ही कट जाएगा
शस्त्र से ही शास्त्र बचेगा बात सत्य अटल है

हेमन्त गोयल गोपाल

download bhajan lyrics (623 downloads)