आना पवन कुमारaana pawan kumar hamare hari kirtan me


आना पवन कुमार हमारे हरी कीर्तन में,
आना अंजनी के लाल हमारे हरी कीर्तन में,
आना पवन कुमार......

आप भी आना संग में रामजी लाना,
लाना जनक दुलार हमारे हरी कीर्तन में,
आना अंजनी के लाल......


भरत जी को लाना लक्ष्मण जी को लाना,
लाना सब परिवार हमारे हरी कीर्तन में,
आना अंजनी के लाल......

कृष्ण जी को लाना और राधा जी को लाना,
लाना लखदातार हमारे हरी कीर्तन में,
आना अंजनी के लाल.....

शिव जी को लाना मैया जी को लाना,
लाना मदन मुरार हमारे हरी कीर्तन में,
आना अंजनी के लाल......

सुमति को लाना कुमति को हटाना,
करना बेड़ा पार हमारे हरी कीर्तन में,
आना अंजनी के लाल......

कावड़ संघ पे कृपा कर के सुनलो मेरी पुकार,
हमारे हरी कीर्तन में आना,
अंजनी के लाल.....

आना पवन कुमार...........

download bhajan lyrics (2403 downloads)