सांवरिया आयेगा

मेरे सारे कष्ट मिटाने
मंडफिया  से  आएगा
हो हो
सांवरिया आयेगा
फंसी भंवर में मेरी  नैया
आकर पार लगाएगा

सच्चे मन से ध्यान लगा के। सांवरिया को ध्यान करु
भाव प्रेम का भूखा हे वो
दिल से बस फरियाद करु

मेरे संकट में  हर विपदा को  आके स्वयं हर जाएगा
हो हो सांवरिया आयेगा

मंडफिया वाला सेठ सांवरा भगतो का दातार हे
घणा गरीबों ने सेठ बनाया भरता वो भंडार हे
सेठ सांवरा  मंडफिया वाला मुझपे प्यार लुटाएगा
हो हो सांवरिया  आयेगा

इस दुनिया में सच्चा साथी सांवरिया सरकार हैं
मंडफिया वाला श्याम धणी। की हो रही जय जय कार हे
बैठा बैठा अपना ख़ज़ाना भगतो पर ही लुटाएगा
हो हो सांवरिया आयेगा

श्रेणी
download bhajan lyrics (554 downloads)