श्री गंगा दशहरा

श्रीगंगा दशमीं (बधाई गीत)

धुनः मत्थे ते चमकन वाल अज मेरे बनड़े दे
गंगा मैया लिया अवतार -जी बधाई होवे ।।

गंगा दशमीं का त्योहार- जी बधाई होवे।
तप भगीरथ कीन्हां। ब्रमा गंगा वर दीन्हां ।।

बही शिव जटा से गंगधार-जी बधाई होवे.
पाप त्रिताप करेंगें । दुःख दोष रोग हटेंगें ।।

आई भव तारनहार - जी बधाई होवे.
गंगा उत्सव मनावो । 'मधुप' बधाईयां गावो ।।

बोलो गंगा की जय जयकार-जी बधाई होवे,

श्रेणी