सतगुरु नानक मेहर करो

सतगुरु नानक मेहर करो,
हे जग पालक मेहर करो,
हे भव तारक मेहर करो,
शुभ चिन्तक बन कर दाता,
मेहर करो हम पर दाता,
शुभ चिन्तक बन कर दाता,
मेहर करो हम पर दाता,
सतगुरु नानक मेहर करो,
हे जग पालक मेहर करो....

गुरुवर प्यारे मेहर करो,
नाथ हमारे मेहर करो,
बख़्शन हारे मेहर करो,
पल पल नाम तेरा सिमरें,
श्री चरणों का ध्यान धरें,
पल पल नाम तेरा सिमरें,
श्री चरणों का ध्यान धरें,
सतगुरु नानक मेहर करो,
हे जग पालक मेहर करो.....

सब संगत पर मेहर करो,
नित्य निरन्तर मेहर करो,
करुणा सागर मेहर करो,
गुण अवगुण ना देखो जी,
अपनी शरण में लेलो जी,
गुण अवगुण ना देखो जी,
अपनी शरण में लेलो जी,
सतगुरु नानक मेहर करो,
हे जग पालक मेहर करो.....

क़ाबिल पर भी मेहर करो,
जाहिल पर भी मेहर करो,
साहिल पर भी मेहर करो,
चढ़दी कला में हों सारे,
घर घर फैलें उजियारे,
चढ़दी कला में हों सारे,
घर घर फैलें उजियारे......

श्रेणी
download bhajan lyrics (896 downloads)