राम दर्शन को मन ललचायाRam darshan ko man lalchaya Shiv bhola Avadh mein aaya


राम दर्शन को मन ललचाया
शिव भोला अवध मे आया

झोली कांधे धरी हाथ ले ली छड़ी
बंदर हनुमान बनाया
शिव भोला अवध में आया
राम दर्शन को मन ललचाया

द्वारे दशरथ के जा दिया डेरा जमा
और डम डम डमरू बजाया
शिव भोला अवध में आया
राम दर्शन को मन ललचाया

सुन के डमरू की तान बच्चे बूढ़े जवान
सबने आ कर के घेरा बनाया
शिव भोला अवध में आया
राम दर्शन को मन ललचाया

क्यों छुपे हो हरि काहे देरी करी
मेरे नैनों को क्यों तरसाया
शिव भोला अवध में आया
राम दर्शन को मन ललचाया

आए दशरथ ललन किए शिव को नमन
हनु मत ने शीश झुकाया
शिव भोला अवध में आया
राम दर्शन को मन ललचाया

करके शंभू का ध्यान चले करुणा निधान
अपने भक्तों का मान बढ़ाया
शिव भोला अवध में आया
राम दर्शन को मन ललचाया

अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल

श्रेणी
download bhajan lyrics (458 downloads)