गणपति तेरे नाम का सहारा तुम्हाराganpati tere naam ka sahara tumhara


गणपति तेरे नाम का सहारा तुम्हारा तुम्हारा सहारा
अगर ना मिलती शरण तुम्हारी लेता जन्म दोबारा
गणपति तेरे नाम का सहारा तुम्हारा तुम्हारा सहारा

शीश पर मुकुट विराजे चंदन है उजियारा
माता तेरी पार्वती है पिता है डमरू वाला,
आकर दर्श दिखा जा बाबा नाम जापुंगा तुम्हारा
गणपति तेरे नाम का सहारा तुम्हारा तुम्हारा सहारा

जब भी जन्म मिलेगा पूजा करें तुम्हारी ,
चरणों में हम रहेंगे सुन लो अरज हमारी,
हम भक्तों की विनती सुन लो दुखड़े सबके मिटा जा
गणपति तेरे नाम का सहारा तुम्हारा तुम्हारा सहारा

करते मूस सवारी विद्या के भंडारी,
रिद्धि सिद्धि के मालिक तुम हो सब जग के रखवाले,
कब से खड़ा हूं दर पर बाबा आकर दर्श दिखा जा
गणपति तेरे नाम का सहारा तुम्हारा तुम्हारा सहारा
भजन गायक ( मनीष अनेजा)

श्रेणी
download bhajan lyrics (301 downloads)