कैसे सजाऊँ भोले बाबा श्रृंगार तेरा कैसे सजाऊँ रे

कैसे सजाऊँ भोले बाबा

कैसे, सजाऊँ, भोले बाबा, श्रृंगार तेरा,
कैसे, सजाऊँ रे ॥
श्रृंगार तेरा, कैसे, सजाऊँ रे ।

जूड़ा, बनाऊँ बाबा, कैसे बनाऊँ ॥
गंगा की, बह रही, धारा श्रृंगार तेरा,
कैसे, सजाऊँ रे ।
कैसे, सजाऊँ, भोले बाबा...

कज़रा, लगाऊँ बाबा, कैसे लगाऊँ ॥
अंखियों में, ब्रह्माण्ड, सारा श्रृंगार तेरा,
कैसे, सजाऊँ रे ।
कैसे, सजाऊँ, भोले बाबा...

तिलक, लगाऊँ बाबा, कैसे लगाऊँ ॥
माथे पे, चंदा, उजियारा श्रृंगार तेरा,
कैसे, सजाऊँ रे ।
कैसे, सजाऊँ, भोले बाबा...

बेल पत्री, चढ़ाऊँ बाबा, कैसे चढ़ाऊँ ॥
गले, काला नाग़, फुंकारे श्रृंगार तेरा,
कैसे, सजाऊँ रे ।
कैसे, सजाऊँ, भोले बाबा...

माला, पहनाऊँ बाबा, कैसे पहनाऊँ ॥
मुंडन की, पहने हो, माला श्रृंगार तेरा,
कैसे, सजाऊँ रे ।
कैसे, सजाऊँ, भोले बाबा...

वस्त्र, पहनाऊँ बाबा, कैसे पहनाऊँ ॥
लिपटी, है मृग, छाला श्रृंगार तेरा,
कैसे, सजाऊँ रे ।
कैसे, सजाऊँ, भोले बाबा...

हाथों में, त्रिशूल बाबा, कैसे सजाऊँ ॥
डम डम, डमरू, वाला श्रृंगार तेरा,
कैसे, सजाऊँ रे ।
कैसे, सजाऊँ, भोले बाबा...

पैरों में, घुंघरू बाबा, कैसे पहनाऊँ ॥
नंदी ने, डाला है, डेरा श्रृंगार तेरा,
कैसे, सजाऊँ रे ।
कैसे, सजाऊँ, भोले बाबा...

आरती, उतारूँ बाबा, कैसे उतारूँ ॥
लहराए, है नाग़, काला श्रृंगार तेरा,
कैसे, सजाऊँ रे ।
कैसे, सजाऊँ, भोले बाबा...

हो के, प्रकट भोले, बाबा जी बोले ॥
मैं तो, भाव का, भूखा श्रृंगार मेरा,
ऐसे, सजाओ रे ।
कैसे, सजाऊँ, भोले बाबा, श्रृंगार तेरा,
कैसे, सजाऊँ रे ।
मैं तो, भाव का, भूखा श्रृंगार मेरा,
ऐसे, सजाओ रे ॥
अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल

श्रेणी