वो गौरां को व्याहने आएँगे आएँगे भोले आएँगे

वो गौरां को व्याहने आएँगे

धुन- धीरे धीरे बोल कोई सुन न ले
वो, गौरां को, व्याहने आएँगे, आएँगे भोले आएँगे ॥
वो, नंदी पे, चढ़ कर आएँगे, आएँगे भोले आएँगे ॥

तुम, भोले का, सेहरा मंगाना,
और, जटाओं का, जुड़ा बनाना ॥
वो, गंगा बहाते आएँगे, आएँगे भोले आएँगे ।
वो, गौरां को, व्याहने आएँगे...

तुम, भोले का, मुकुट मंगाना,
और, चंदन का, तिलक लगाना ॥
वो, चंदा चमकाते आएँगे, आएँगे भोले आएँगे ।
वो, गौरां को, व्याहने आएँगे...

तुम, सुँदर, फूल मंगाना,
और, फूलों की, माला बनाना ॥
वो, नाग लहराते आएँगे, आएँगे भोले आएँगे ।
वो, गौरां को, व्याहने आएँगे...

तुम, शेर, बानी मंगाना,
और, मोतियों से, इसको सजना ॥
वो, भस्मी रमाते आएँगे, आएँगे भोले आएँगे ।
वो, गौरां को, व्याहने आएँगे...

तुम, बैंड, बाजा मंगाना,
और, बारात में, सबको ले जाना ॥
वो, डमरू बजाते आएँगे, आएँगे भोले आएँगे ।
वो, गौरां को, व्याहने आएँगे...

अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल

श्रेणी
download bhajan lyrics (11 downloads)