मेरी चुनर पे रंग गयो डाल

मेरी चुनर पे रंग गयो डाल,
यशोदा को लाल वो तो नन्द जी को लाल,

निकली थी ओढ़ के में पीली चुनरिया,
जाने कहा से सखी आयो कन्हैया,
निकली थी ओढ़ के में पीली चुनरिया,
जाने कहा से सखी आयो कन्हैया,
पीली मेरी चुनर को कर गयो लाल,
यशोदा को लाल वो तो नन्द जी को लाल,

मेरी चुनर पे रंग गयो डाल,
यशोदा को लाल वो तो नन्द जी को लाल,

विनती करी मेने हाथ जोड़ के ,
कोशिश करी मेने बचने की दोड़ के,
विनती करी मेने हाथ जोड़ के ,
कोशिश करी मेने बचने की दोड़ के,
पीछे पीछे दोड़ा वो तो ले के गुलाल,
यशोदा को लाल वो तो नन्द जी को लाल,

मेरी चुनर पे रंग गयो डाल,
यशोदा को लाल वो तो नन्द जी को लाल,

कुछ भी सखी में कर ना पाई,
जब उसने मेरी पकड़ी कलाई,
कुछ भी सखी में कर ना पाई,
जब उसने मेरी पकड़ी कलाई,
सखी मल गयो मेरे मुख पे गुलाल,
यशोदा को लाल वो तो नन्द जी को लाल,

मेरी चुनर पे रंग गयो डाल,
यशोदा को लाल वो तो नन्द जी को लाल,

Bhajan Lyrics - Jay Prakash Verma, Indore

श्रेणी
download bhajan lyrics (244 downloads)