राधे राधे गा ले तेरी बात बन जाएगी
धुन- छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना
राधे राधे, गा ले, तेरी बात, बन जाएगी ।
ओ राधे राधे, जप ले, तेरी बात, बन जाएगी ।
राधा रानी, तुझ पे, कृपा बरसाएगी ।
ओ राधे राधे... ॥।गा ले, तेरी बात जाएगी ।
श्याम, श्याम, राधे श्याम,
श्याम, श्याम, राधे श्याम ॥
राधा राधा, नाम दिल, ख़ोल के तूँ बोलना ।
बैठ, चरणों में फिर, दिल को टटोलना ॥
दिल में, बसी है तेरे, तुझे मिल जाएगी ।
ओ राधे राधे... ॥।गा ले, तेरी बात...
राधा राधा, नाम हर, श्याम प्रेमी बोलता ।
अपनी, रगों में तूँ ये, रस क्यों नहीं घोलता ॥
राधे राधे, बोल तुझे, श्याम से मिलाएगी ।
ओ राधे राधे... ॥।गा ले, तेरी बात...
राधे राधे, गाएगा तो, श्याम चले आएँगे ।
बिना मांगे, श्याम तेरी, झोली भर जाएँगे ॥
श्याम जी के, संग राधे, दौड़ी दौड़ी आएगी ।
ओ राधे राधे... ॥।गा ले, तेरी बात...
मिश्री से, मीठा नाम, मेरी राधा रानी का ।
तूँ भी नाम, गा ले प्यारे, श्याम की दीवानी का ॥
राधे रानी, खुश हो के, गले से लगाएगी ।
ओ राधे राधे... ॥।गा ले, तेरी बात...
राधे कृष्णा, राधे कृष्णा...सम्पूर्ण धुन ॥
अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल