श्रीवामन भगवान प्रक्ट महोत्सव

श्रीवामन भगवान प्रक्ट महोत्सव

(श्रीवामन द्वादशी-मंगल बधाई गीत)

(ईश्वर ने कीना शुभ काम जी बधाई होवे धुन पे भी गा सकते)

वामन जी लिया अवतार-जी बधाई होवे।
आए जगदीश जगताधार-जी बधाई होवे ।।
भादों की द्वादश आई, वादों की याद निभाई,
प्रक्टै बटुक सरकार -जी बधाई होवे,

रूप अनूप निराला, सात बरस का बाला,
मुख पर तेज़ अपार जी बधाई होवे,

कश्यप अदिति घर में, बजी बधाई नगर में,
हो रही जय जयकार -जी बधाई होवे,

हर कोई नाचे गावे, झूम झूम खुशी मनावे,
गावे 'मधुप' मंगलाचार-जी बधाई होवे,

श्रेणी