ओ राधे तेरी चुनरी सितारों जड़ी

ओ राधे तेरी चुनरी सितारों जड़ी

ओ राधे, तेरी चुनरी, सितारों जड़ी, सितारों जड़ी,
छोड़ कान्हा, हाथ सखियाँ, देखें खड़ी, हाँ देखें खड़ी ॥

लूट मेरा, चैन राधे, जाती है क्यों, राधे जाती है क्यों ।
समझे नहीं, बात बड़ा, छलिया है तूँ, बड़ा छलिया है तूँ ॥
ओ पतले पतले, होंठ जैसे, हो फुलझड़ी, हो फुलझड़ी,
छोड़ कान्हा, हाथ सखियाँ, देखें खड़ी, हाँ देखें खड़ी ॥
ओ राधे, तेरी चुनरी, सितारों जड़ी, सितारों जड़ी...

मोटे मोटे, नैन प्यारी, राधा तेरे, ओ राधा तेरे ।
क्यों झूठी, तारीफ़ मेरी, कान्हा करे, कान्हा करे ॥
ओ मोरनी सी, चाल तेरी, प्यारी बड़ी, हो प्यारी बड़ी,
छोड़ कान्हा, हाथ सखियाँ, देखें खड़ी, हाँ देखें खड़ी ॥
ओ राधे, तेरी चुनरी, सितारों जड़ी, सितारों जड़ी...

लम्बे, लम्बे केश, सावन की घटा, सावन की घटा ।
मान जा, कन्हईया मोहे, अब ना सता, तूँ अब ना सता ॥
ओ पैरों में, पायल है, घुंघरू जड़ी, हो घुंघरू जड़ी,
छोड़ कान्हा, हाथ सखियाँ, देखें खड़ी, हाँ देखें खड़ी ॥
ओ राधे, तेरी चुनरी, सितारों जड़ी, सितारों जड़ी...

अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल

श्रेणी