शेर पे सवार हो के आजा शेराँवालीए

शेर पे सवार हो के आजा शेराँवालीए

शेर पे, सवार हो के, आजा शेराँवालीए ॥
शेर पे, सवार हो के, आजा ज्योतां वालीए ॥
आज, मेरे घर मईया, तेरा जगराता है ।
ओ दौड़ी दौड़ी, आजा मईया, आजा शेराँवालीए ।
शेर पे, सवार हो के, आजा शेराँवालीए...

हरे हरे, गोबर से, अँगना लिपाऊँ माँ ।
चन्दा की, चाँदनी में, चौकी सजाऊँ माँ ।
झिलमिल, तारों की, रौशनी कराऊँ माँ ।
ओ दौड़ी दौड़ी, आजा मईया, आजा शेराँवालीए ।
शेर पे, सवार हो के, आजा शेराँवालीए...

मूसे पे, सवार हो के, गणपति आए माँ ।
डमरू, बजाते हुए, शिव जी भी आए माँ ।
गदा, घुमाते हुए, हनुमन जी आए माँ ।
ओ दौड़ी दौड़ी, आजा मईया, आजा शेराँवालीए ।
शेर पे, सवार हो के, आजा शेराँवालीए...

श्रद्धा, और भक्ति से, छत्तर चढ़ाऊँ माँ ।
जगमग, करता, मुकुट पहनाऊँ माँ ।
केसर, रौली का, तिलक लगाऊँ माँ ।
ओ दौड़ी दौड़ी, आजा मईया, आजा शेराँवालीए ।
शेर पे, सवार हो के, आजा शेराँवालीए...

चम्पा, चमेला का, हार पहनाऊं माँ ।
चूड़ी, पहना के तुम्हें, मेहँदी लगाऊँ माँ ।
लाल लाल, गोटे वाली, चुनरी ओढाऊँ माँ ।
ओ दौड़ी दौड़ी, आजा मईया, आजा शेराँवालीए ।
शेर पे, सवार हो के, आजा शेराँवालीए...

जय जयकार, बोल तेरी, ज्योत जलाऊं माँ ।
चिमटा, ढोलक, मँजीरा बजाऊँ माँ ।
सारी सारी, रात जाग, भेटें तेरी गाऊँ माँ ।
ओ दौड़ी दौड़ी, आजा मईया, आजा शेराँवालीए ।
शेर पे, सवार हो के, आजा शेराँवालीए...

ध्वजा, और नारियल की, भेंट चढ़ाऊँ माँ ।
मेवा हलवे, चने का, भोग लगाऊँ माँ ।
छोटी छोटी, मईया तेरी, कंज़कें बिठाऊँ माँ ।
ओ दौड़ी दौड़ी, आजा मईया, आजा शेराँवालीए ।
शेर पे, सवार हो के, आजा शेराँवालीए...
जय माता दी

अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल