तर्ज : करके इशारो बुलाय गई रे
मेरो गुजारो चलाय रही है
झुंझुनूं की सेठाणी
राणीसती महाराणी
आने लगे हैं, मंदिर जबसे...
किस्मत, हमारी, चमकाय रही है
झुंझुनूं की सेठाणी
राणीसती महाराणी
हे दादी तेरी, खूब दया है...
बच्चों, को आगे, बढाय रही है
झुंझुनूं की सेठाणी
राणीसती महाराणी
मेरे परिवार को, यूं ही निभाना...
जैसे, अबतक, निभाय रही है
झुंझुनूं की सेठाणी
राणीसती महाराणी
अम्बरीष बोले, ये ही कृपा है...
भादव, में चुनड़ी, चढ़वाय रही है
झुंझुनूं की सेठाणी
राणीसती महाराणी