मेहर करो मेरे सांवरिया

मेहर करो मेरे सांवरिया,
खाली पड़ी है मोरी गगरिया,

साथ चले जो साथ निभाने,
आज हुए वो सब बेगाने,
आस तेरी नटनागरियाँ,
मेहर करो मेरे सांवरिया.......

श्याम मेरे मैं दास हु तेरा,
एक सहारा मुझको तेरा,
अर्ज करे तेरा चकरिया,
मेहर करो मेरे सांवरिया.......

आज करो हे श्याम सुनाई,
रो रो कर तुझको दू मैं दुहाई,
रंग दे तू मेरी चदरिया
मेहर करो मेरे सांवरिया.......

तेरा कुछ न घट जाये गा,
काम मेरा भी भट जाएगा,
हर्ष कहे सुन सांवरिया,
मेहर करो मेरे सांवरिया.......

download bhajan lyrics (1494 downloads)